इंदौर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शिवम वर्मा बने नए कलेक्टर, आशीष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
इंदौर।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के मुताबिक शिवम वर्मा (2013 बैच) को इंदौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे अब तक नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, इंदौर में अपर प्रबंध संचालक का दायित्व संभाल रहे थे।

आशीष सिंह की नई तैनाती
मौजूदा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह (2010 बैच) को उज्जैन संभाग, उज्जैन में सह-आयुक्त (विकास) पद पर भेजा गया है। उनके पास सिंहस्थ मेला, उज्जैन के मेला अधिकारी का दायित्व भी रहेगा।

इंदौर संभाग स्तर पर एक और बड़ा बदलाव
उसी आदेश में डॉ. सुधाम पंढरीनाथ खाड़े (2006 बैच) को आयुक्त, इंदौर संभाग, इंदौर पद पर पदस्थ किया गया है।

नगरपालिका आयुक्त पद पर बदलाव
इंदौर नगर निगम में भी फेरबदल हुआ है। दिलीप कुमार यादव (2014 बैच) को आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, इंदौर का दायित्व सौंपा गया है। यह पद पहले शिवम वर्मा के पास था।