![]() |
आयोजन की जिम्मेदारी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा निभाई जा रही है, जबकि कार्यक्रम को दिशा और संरक्षण पूर्व राज्य मंत्री देवराज सिंह परिहार (काका जी) का प्राप्त है। महोत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी, बुधवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र की मातृशक्ति और धर्मप्रेमी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागी बनेंगे। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा, जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, वैराग्य और मानव जीवन के मूल्यों का सार प्रभावी रूप में प्रस्तुत होगा।
महोत्सव का समापन 14 जनवरी, मंगलवार को सायं 4 बजे से हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम माचला के बंशीलाल ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर, उप सरपंच विक्रम सिंह ठाकुर सहित संदीप श्रीवास, सचिन श्रीवास, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, हर्ष ठाकुर, यश ठाकुर, राज ठाकुर, दक्ष ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर एवं समस्त दादा ठाकुर परिवार का सराहनीय सहयोग रहेगा।
आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ज्ञान गंगा यज्ञ में पधारें, श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर सनातन धर्म को सशक्त करें और अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से सफल व सार्थक बनाएं।
