![]() |
इंदौर। शहर के निकट पीपलिया लोहार (खरडा खेड़ा), शिवनगर स्थित खेड़ापति आश्रम में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक हनुमंत विराट मेला एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हनुमान भक्ति, साधना एवं लोककल्याण की भावना से हनुमंत साधक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजगुरु जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आश्रम परिसर में तैयारियां तेज़ी से जारी हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के मुताबिक 5 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विराट मेले में 8 से 14 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय दिव्य भू-समाधि साधना संपन्न होगी। इसी अवधि में 10 से 13 अप्रैल तक अखंड हनुमान चालीसा पाठ भी निरंतर चलता रहेगा। 13 अप्रैल को विशेष पूजन एवं अभिषेक के पश्चात अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण किया जाएगा, जबकि 14 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।
इस अवसर पर आश्रम में हजारों नेपाली रुद्राक्षों से निर्मित लगभग 5 फीट ऊंची हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा का सात दिनों तक रुद्राभिषेक एवं अखंड पाठ द्वारा अभिमंत्रण किया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस आध्यात्मिक अनुष्ठान से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
महामंडलेश्वर राजगुरु जी महाराज ने बताया कि भू-समाधि साधना का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत तपस्या नहीं, बल्कि लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में आध्यात्मिक साधना समाज को शक्ति और संरक्षण प्रदान करती है। आश्रम परिसर में पिछले तीन वर्षों से अखंड धूना और अखंड ज्योत प्रज्वलित है, जिससे यह स्थल श्रद्धा एवं साधना का प्रमुख केंद्र बन गया है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूजा-अर्चना, सत्संग, कीर्तन, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले में आवश्यक वस्तुओं की विभिन्न दुकानों की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वच्छता तथा चिकित्सा सुविधाओं की भी विस्तृत योजना बनाई गई है।
समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन लाभ प्राप्त करें और दिव्य आयोजनों में सहभागिता निभाएं। आयोजन स्थल संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति आश्रम, पीपलिया लोहार (शिवनगर), जिला इंदौर रहेगा। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9770568181 जारी किया गया है।

.jpg)