![]() |
केंद्रीय समिति सेन समाज इंदौर के अध्यक्ष नितेश सेन एवं कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन जयंती पर यह एकता शोभायात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर सेन स्मारक चौराहा, चाणक्यपुरी पर सम्पन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा में समाज के सभी 19 गोट एवं बार्बर एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा समाजबंधु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाएगी और एकता का संदेश देगी।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को यादगार बनाएं। यह आयोजन समाज की एकजुटता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
