![]() |
जन्मदिवस पर परोपकार की अनूठी मिसाल
यह शिविर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री बद्री प्रसाद वर्मा जी के मार्गदर्शन एवं श्री तुषार जितेंद्र ठेकेदार जी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। समाजहित और जनकल्याण की भावना के साथ, यह स्वास्थ्य शिविर श्री तुषार जितेंद्र ठेकेदार जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
मिलेंगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
"जनसेवा ही हमारा संकल्प" के ध्येय के साथ आयोजित इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस शिविर के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों का पूरी तरह से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, उन्हें अनुभवी डॉक्टरों द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा और साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीणों से उपस्थित होने की अपील
'टीम तुषार ठेकेदार' एवं संस्थान द्वारा समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिवार और परिचितों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें।
